विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो। विघ्नहर्ता श्रीगणेश पूजा को लेकर झारखंड के पेयजल, स्वच्छता एवं मध् निषेध तथा उत्पाद मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने 27 अगस्त को फिता काटकर विधिवत पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। उद्घाटन बाद रहिवासियों ने मंत्री के समक्ष जल संकट का मुद्दा उठाया।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के महुआटांड पंचायत के गांगपुर, बड़कीपुनु तथा बारीडारी पंचायत में गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रतिमा स्थापित किया गया। आयोजित पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने पूजा पंडाल का फीता काटकर उद्धघाटन किया। मंत्री ने इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडाल का भ्रमण किया।
भ्रमण के दौरान मंत्री ने विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि एवं उन्नति की मंगलकामना की। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि विध्नहर्ता भगवान श्रीगणेश बुध्दि, विवेक, समृद्धि और मंगल कार्यों के आरंभ के प्रतीक हैं। भगवान श्रीगणेश सभी के जीवन में खुशहाली लाए, ऐसी उनकी कामना है।
बताया जाता है कि मंत्री महुआटांड़ पंचायत के मुण्डाटोला में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ श्रीहरि का नाम भजते हुए मंदिर की परिक्रमा की। इस अवसर पर मंत्री ने भगवान के चरणों में नमन किया और प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कहा कि भक्ति से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का यह सबसे सशक्त माध्यम है।
मौके पर पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, अमित पासवान, झामुमो नेता नरेश मंडल, राजू शाह व् पूजा कमेटी के सदस्यगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply