Advertisement

करंट हादसा पीड़ितों से मिलने खेतको पहुंचे मंत्री हफीजुल हसन

झारखंड का हो रहा है चौमुखी विकास-मंत्री

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड के कल्याण मंत्री हफीजुल हसन 5 अगस्त की देर शाम बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के खेतको ग्राम पहुंचे। यहां मुहर्रम के दिन ताजिया जुलूस के दौरान बिजली करेंट के चपेट में आने से चार रहिवासियों की मौत हो गई थी। इसी मामले में पीड़ित परिवार से मिलने मंत्री यहां पहुंचे थे। उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली। इसके बाद मृतक के परिजन के आश्रितों को अपने मद से 25 -25 हजार रुपये देने का आश्वासन दिया।

मौके पर ही मृतक के आश्रितों को सहायता के रूप में मंत्री ने नकद राशि भी दी। जानकारी के अनुसार मृतक एनामुल हक की पत्नी को मंत्री ने रोजगार के लिए महिला समूह बनाने को कहा। कहा कि पीड़िता को जन वितरण प्रणाली का दुकान मुहैया कराया जायेगा, ताकि वे स्वालंबी हो सके। मंत्री खेतको दौरा के क्रम में खेतको मदरसा भी गये। वहां रह रहे छात्रों से उन्होंने जानकारी ली।

मदरसा में कमरा कम होने की मांग पर चार कमरे बनाने का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार इसके बाद मंत्री फुसरो मे झामुमो नेता आलमगीर खान उर्फ भोलू खान के आवास तथा कश्मीर क्लॉथ स्टोर पहुंचे। यहां मंत्री हसन का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि हेमंत सरकार विकास को लेकर अति संवेदनशील है।

सरकार चौतरफा विकास की गति को तेज रफ्तार से कर रही है।
मौके पर गोमियां के पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद, झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरा लाल मांझी, जिला सचिव जयनारायण महतो, अशोक कुमार मुर्मू, अजीमुल हुसैन, परवेज अख्तर, भोलू खान, इलियास हुसैन, मंजूर हुसैन उर्फ जिया, शब्बीर अंसारी, इस्लाम अंसारी, तनवीर कमर, जाफर अली, बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष छेदी नोनिया, शिवनंदन चौहान, शमशुल हक, मुख्तार अंसारी सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *