रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में योगदान देने वाले चिह्नित आंदोलनकारियों को सम्मानित करने को लेकर 2 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड मुख्यालय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
झारखंड आंदोलनकारियों के प्रमाण पत्र वितरण समारोह कार्यक्रम में राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मध निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो, प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष दिलीप हेम्ब्रम, ज़िप सदस्य अमरदीप महाराज मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मंत्री व् गणमान्य जनों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो व प्रमुख नियोति कुमारी ने आंदोलन करने वाले चिन्हित आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र व शॉल देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मंत्री महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य की लड़ाई लड़ने वाले आंदोलनकारियों का ही देन है कि झारखंड राज्य का निर्माण हुआ। सभी आंदोलनकारियों के सामूहिक प्रयास, त्याग, संघर्ष व बलिदान के फलस्वरूप अलग राज्य झारखंड का निर्माण हुआ। उन्होंने जो लोगों के बीच में नहीं हैं, उनको भी नमन किया। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में हजारों हजार साथियों ने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े थे। कहा कि भले ही सभी चिह्नित नहीं हुए हों, पर सभी के बल से, प्रयास से यह सफल हुआ।

प्रखंड प्रमुख नियोति कुमारी ने कहा कि यह गौरवान्वित क्षण है, जिसमें आप सबों की भूमिका अहम रही। कहा कि सबने कई तरह की यातनाएं झेली, जेल गए, अंततः हमें झारखंड मिला। आज हम झारखंड आंदोलनकारियों के बलिदान और संघर्ष को याद करते हुए सम्मानित कर रहे हैं। इस आंदोलन ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी मजबूत किया है।
कार्यक्रम में मंत्री ने दिव्यांगो के बीच व्हील चेयर का वितरण किया। वहीं वे अपने विधायक सह मंत्री कक्ष में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना व कई मामलों का निराकरण भी कराया। मौके पर सीओ नरेन्द्र कुमार सिंह, बीडीओ नम्रता जोशी, ज़िप सदस्य अमरदीप महाराज, विधायक प्रतिनिधि मो. शेर आलम, सांसद प्रतिनिधि बानेश्वर महतो, मुखिया सुमित्रा कुमारी, राजेन्द्र महतो, ममता कुमारी, प्रत्युषा कुमारी, पंसस प्रिया देवी, बिनोद कुमार महतो, झारखंड आंदोलनकारी मनोहर मूर्मू, बैजनाथ महतो, सीआई सहदेव दास, बीपीआरओ भुनेश्वर तुरी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply