Advertisement

खनन विभाग ने सघन जांच अभियान चलाकर किया 2 ट्रैक्टर जप्त

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर खनन विभाग द्वारा 10 जून को बोकारो जिला के विभिन्न स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच में अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर तथा स्टोन चिप्स लदा एक ट्रैक्टर को जप्त किया गया।

बताया जाता है कि बोकारो जिला के हद में चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के राजबेड़ा के समीप अवैध रूप से बालू खनिज एवं उत्खनन कर प्रेषण करते एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया। जिसे विधिवत जप्त कर चंद्रपुरा थाना के सुपुर्द करते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

इसी क्रम में बेरमो थाना क्षेत्र के फुसरो बाजार के समीप अवैध रूप से स्टोन चिप्स का प्रेषण करते हुए एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया, जिसे बेरमो थाना के सुपुर्द किया गया। उक्त अभियान में बोकारो के खान निरीक्षक सीताराम टुडू के अलावा स्थानीय थाना की पुलिस बल के जवान आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *