अवैध पत्थर लदा ट्रैक्टर जबरन ले भागे कारोबारी, 11 के खिलाफ शिकायत दर्ज
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो जिला खनन विभाग एवं पुलिस बल के संयुक्त तत्वावधान में 16 अक्टूबर को जिला के हद में पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के कंजकीरो में छापामारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान कंजकीरो मोड के समीप दसवारी स्थान पहाड़ में अवैध तरीके से संचालित पत्थर का कई खदान पाया गया। जहां से पत्थर का अवैध कारोबार ट्रैक्टरों द्वारा किया जाता है।
छापेमारी अभियान का नेतृत्व कर रहे खान निरीक्षक सीताराम टुडू ने बताया कि छापेमारी के दौरान स्टोन बोल्डर लदा एक ट्रैक्टर को भी पकड़ा गया। परन्तु अवैध धंधे से जुड़े संचालको एवं ट्रेक्टर मालिक ने ट्रैक्टर को बलपूर्वक छुड़ा ले गए और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई।
उन्होंने बताया कि इस अवैध गतिविधि में संलिप्त वाहन मालिक सहित रेवत लाल महतो, गौतम महतो, निरंजन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, प्रदीप महतो, लालमोहन तुरी, निर्मल रजक, निर्मल प्रजापति, सुबोध ठाकुर, पिंकु महतो सहित अन्य के खिलाफ पेक नारायणपुर थाना में कार्रवाई हेतु आवेदन दिया गया है।
वही पेक नारायणपुर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर आगे की कार्यवाई की जा रही है। इस छापेमारी अभियानों में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, खान निरीक्षक अजय कुमार महतो सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।
![]()













Leave a Reply