दूसरे मैच में हेड क्वार्टर रांची और तीसरे मैच मे अरगड्डा की टीम विजयी
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन 9 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के संडे बाजार सीसीएल खेल मैदान में खेला गया। जिसमें पहला मैच बीएंडके एरिया एवं माइंस रेस्क्यू रामगढ़ के बीच खेला गया।
जानकारी के अनुसार पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएंडके एरिया ने 224 रन बनाए। जबावीं पारी में माइंस रेस्क्यू रामगढ़ 55 रन में ऑल आउट हो गयी। मैन ऑफ द मैच घोषित किए गये बीएंडके के कबीस कुमार, जिन्होंने 111 रन बनाए और 5 विकेट भी लिया।
वही दूसरा मैच सीसीएल हेड क्वार्टर रांची एवं रजहरा के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए हेड क्वार्टर रांची टीम ने 10 विकेट खोकर 152 बनाए। जवाबी पारी में रजहारा टीम बल्लेबाजी करते हुए 84 रन पर ऑल आउट हो गयी। मैन ऑफ द मैच हेडक्वाटर के हरफनमौला ऑल राउंडर राजेश सिन्हा रहे। उन्होंने 43 रन बनाया और दो विकेट भी लिया।
मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को बोकारो कोलियरी के प्रबंधक मानव संसाधन एस. डी. रत्नाकर ने शील्ड देकर सम्मानित किया। उद्घोषक की भूमिका जीशान खान एवं मनिंदर पाल सिंह ने निभाया। अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के करगली खेल मैदान मे खेले गए मैच में अरगड्डा एरिया ने कुजू को हराया। महाप्रबंधक कार्यालय के प्रबंधक मानव संसाधन पी. एन. सिंह ने विजेता को शील्ड देकर पुरस्कृत किया।
![]()













Leave a Reply