Advertisement

धड़ल्ले से फल फुल रहा है लाखो रुपये का जुआ और अवैध शराब की बिक्री

पेटरवार व् बेरमो में पुलिस मस्त, जनता त्रस्त

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पेटरवार व बेरमो प्रखंडों को जोड़ने वाली पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत कारगली -चलकरी दामोदर नदी के किनारे में दिन के उजाले में बेधड़क लगभग तीन से चार लाख रुपये का जुआ का खेल रोजाना किया जा रहा है।

गांव के दबंग युवकों द्वारा दामोदर नदी के अटल सेतु पुल के दक्षिण दिशा में चारो ओर झाड़ियों से घिरे खेत के बीच सीमेंट की बनी चबूतरा में दाना व ताश से जुआ खेलाया जाता है।

जानकारी के अनुसार यहां जुआ का खेल कराने वाला संचालक की दबंगई से गांव के लोग कुछ भी कहने से कतराते है। जुआ की आड़ में अवैध शराब और सूद ब्याज का धंधा पुरे जोरशोर से चलाया जाता है।

दोपहर होते ही यहां पर बेरमो प्रखंड के जरीडीह बाजार, जारंगडीह, सन्डे बाजार, गांधीनगर, सुभाष नगर, फुसरो, चंद्रपुरा प्रखंड के मकोली, पेटरवार प्रखंड के चलकरी, अंगवाली आदि क्षेत्र से लोग जुआ खेलने आते है।

जुआ का खेल में मोटी मोटी दाव रखी जाती है। हारने व जीतने के अलावे उपर से दाव लगाया जाता है। जीतने वाले जुआरी से जुआ संचालक 10 प्रतिशत कमीशन के तौर पर लेते है। बताया जाता है कि यहां एक बड़े सिंडिकेट द्वारा जुआ का संचालन किया जाता है।

जिससे संचालक को रोजाना 40 से 50 हजार की मोटी कमाई होती है। साथ ही साथ गांव के कई जगहों पर अवैध शराब का निर्माण औऱ धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है। गांव के किशुन नायक, बिक्की नायक, केशो नायक सहित कई महिलाओं ने बताया कि कई माह से रोजाना लाखो रुपये का जुआ का खेल हो रही है।

ग्रामीण रहिवासियों के अनुसार जुआ खेलाने, अवैध शराब व कोयला तस्करी की शिकायत बोकारो एसपी व पेटरवार थाना को किया गया। लेकिन अभी तक कार्यवाई नही हुई। रहिवासियों ने बताया कि पुलिस प्रतिमाह लाखो का नज़राना वसूलती है। जुआ की वजह से अटल सेतु में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र की ओर से लगे स्ट्रीट लाइट के केबुल को काट लिया जाता है।

ताकि क्षेत्र में अंधेरा छा जाय। साथ ही गांव में चोरी की घटना व सुद ब्याज में मारपीट जैसी घटना मे इन दिनों वृद्धि हो गई है। गांव में अक्सर मारपीट की वारदात होता रहता है। जुआ खेलने वाले को शराब, प्रतिबंधित गुटका, चरस और गांजा आदि नशीले सामग्री उपलब्ध कराया जाता है।

बोकारो एसपी, बेरमो अनुमंडल एसडीपीओ और एसडीओ की नज़रे इनायत की जरूरी है। पूछने पर पेटरवार थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने बताया कि उन्हे इसकी कोई जानकारी नही है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में किसी प्रकार का अवैध कारोबार नहीं चलने दी जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *