मृतक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के ओरदाना पंचायत ग्राम खैराजरा रहिवासी 50 वर्षीय प्रवासी श्रमिक महेश महतो की पुणे में मौत हो गयी। महेश के मौत के बाद 21 दिसंबर को उसका शव खैराजरा गांव पहुंचा।
मृतक के परिजनों के मुताबिक महेश महाराष्ट्र के पुणे में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बीते 19 दिसंबर को सुबह कार्य करने के दौरान अचानक सीने में तेज दर्द होने के कारण उसकी मौत हो गयी। इसके बाद 21 दिसंबर को उसका पार्थिव शरीर गांव लाया गया। शव उसके गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। पूरे दिन गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। गौरतलब है कि रोजगार की तलाश में पलायन को मजबूर क्षेत्र के प्रवासी मजदूरों की मौत की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
![]()













Leave a Reply