एक माह से दुबई जेल में बंद विष्णुगढ़ के मजदूर के परिजनो ने सरकार से लगायी गुहार
प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। बिष्णुगढ़ थाना के हद में मडमो निवासी विनोद महतो एक माह से दुबई के जेल में बंद हैं। परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगायी है।
बताया जा रहा हैं कि, विनोद महतो को वीजा अवधि और इकामा समाप्त होने की सजा मिली हैं। दलालों के चंगुल में फंसे मजदूरों के वीजा का नवीनीकरण नहीं हो पाया था। मामले में परिजनों ने सरकार से गुहार लगाई है।
बताते चले कि, हजारीबाग जिला के हद में बिष्णुगढ थाना क्षेत्र के मडमो निवासी तुलसी महतो के 25 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार महतो दुबई में फंसे हैं। विनोद बीते 1 नवम्बर की शाम को जब काम करके लौट रहा था, तभी उसकी बात परिवार के लोगों से हुई थी।
तब से उनका मोबाइल बंद है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि विनोद की वीजा व इकामा की अवधि फरवरी 2022 को समाप्त हो चुकी थी। जिस कारण दुबई पुलिस के अधिकारियों ने वीजा व इकामा अवधि खत्म होने के कारण उन्हें जेल भेज दिया होगा।

इसे लेकर परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी वीना देवी ने कहा कि विनोद पिछले तीन वर्ष पूर्व नवम्बर 2019 को रोजी रोटी की तलाश में दुबई गये थे। जहां बिल्डिंग बनानेवाली कंपनी में कार्य करता था। वह घर का एकलौता कमानेवाला होने के कारण माता, पिता, पत्नी व तीन वर्षीय मासूम बच्चे अनूज कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई हैं।
वहीं प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करनेवाले सिकन्दर अली ने कहा कि पहला मौका नहीं है जब दलालों के चक्कर में पड़ कर गरीब तबक़े के लोग विदेशों में फंस जाते हैं। पूर्व में भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं। ऐसे में सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत हैं।
![]()












Leave a Reply