Advertisement

गोमिया के प्रवासी मजदूर की मुंबई के वर्ली में मौत

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। झारखंड के प्रवासी मजदूरों के मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आयेदिन यहां के किसी n किसी घर का चिराग बुझने की सूचना आमजनों के मन मस्तिष्क को झकझोर दे रहा है, लेकिन शासन प्रशासन को इसकी फिक्र तक नहीं है। ताज़ा समाचार यह कि बोकारो जिले के गोमियां के एक और प्रवासी मजदूर की मौत की सूचना है। घटना की सूचना से गांव में मातम पसरा है।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के तिसरी गांव मे छठ मनाने के लिये रहिवासी खुशी मना रहे थे। वही गांव के रहिवासी जगदीश यादव भी छठ त्योहार मनाने की तैयारी मे थे, उनके 42 वर्षीय प्रवासी पुत्र नारायण यादव के मौत की खबर आते ही गांव मे मातम पसर गया। इस घटना से परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी सुनिता देवी विलाप कर रही थी कि अब घर परिवार कैसे चलेगा।

सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार तिसरी रहिवासी 42 वर्षीय नारायण यादव मुंबई के वर्ली मे निजी वाहन चालक था। 26 अक्टूबर को वाहन से वाहन मालिक को लाने एयरपोर्ट गये थे, वहां से मालिक को लेकर वापस लौट रहे थे, कि अचानक उन्होंने सीने में दर्द होने की शिकायत की। वाहन मालिक उसे स्थानीय अस्पताल मे प्राथमिक इलाज के लिए दाखिल कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

उक्त सूचना तिसरी रहिवासी सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश रविदास जो मुंबई मे रहते है ने अस्पताल जाकर घटना की जानकारी लेकर मृतक के घर परिवार को सूचना दी। स्थानीय पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रविदास इसकी सूचना झारखंड के पेयजल स्वच्छता सह मद्द निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद को दी, उन्होंने मृतक के शव को मुबंई से मगांने के लिए श्रम विभाग से मिलने वाले 50 हजार की राशि दिलाने की बात कही।

परिजनों के अनुसार मृतक का दो पुत्री और एक पुत्र है। इस सबंध मे मृतक स्व.यादव के साथी रविदास ने कहा कि मृतक के शव को मुबंई से गांव फ्लाइट से भेजा जा रहा है। 27 अक्टूबर को रांची एयरपोर्ट पहुचेगी। जहां से शव गोमिया पहुंचेगी। वाहन मालिक भी मृतक के परिवार को आर्थिक मदद करने की बात कही। वाहन मालिक द्वारा फिल्हाल मुबंई से शव गोमिया भेजने के लिये 72 हजार रुपए सहयोग किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *