रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार थाना परिसर में एक जुलाई को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में थाना परिवार द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को भी उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बोकारो ट्रैफिक डीएसपी विद्याशंकर, अंचल पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह, कसमार सीओ प्रवीण कुमार एवं थाना प्रभारी भजन लाल महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और मेहनत के महत्व पर प्रकाश डाला। थाना परिवार की इस पहल की स्थानीय रहिवासियों ने सराहना की, जो शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में प्रेरणादायक कदम है।
![]()













Leave a Reply