Advertisement

मेरी माटी मेरा देश को मिला बुद्धिजीवियों का प्रतिसाद, 3986 सेल्फी

मुश्ताक खान/मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मेरी माटी मेरा देश” अभियान में एक और अध्याय जोड़ते हुए उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर कैंप लगाया गया।

मुंबई भाजपा अध्यक्ष एड. आशीष शेलार के मार्गदर्शन और उनके आदेश पर पार्टी के लिए समर्पित मुंबई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष वसीम खान के नेतृत्व में कुर्ला पूर्व और पश्चिम रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित मेरी माटी मेरा देश कैंप में करीब 3986 आम व खास लोगों ने अपनी सेल्फी निकलवाई। मेरी माटी मेरा देश के कैंप में दो क्लास रखे गए थे, जिस पर बुद्धिजीवियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने मिटटी डालने के दौरान सेल्फी निकाली।

“मेरी माटी मेरा देश” नमक अभियान के संयोजक और मुंबई भाजपा के महामंत्री संजय उपाध्याय के अनुसार पार्टी के लिए समर्पित मुंबई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष वसीम खान द्वारा शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे से मेरी माटी मेरा देश नमक अभियान का शुभारंभ हुआ जो शाम 5 बजे तक चला।

इस दौरान महाराष्ट्र हज कमेटी चेयरमैन आसिफ खान ने नागपुर से मुंबई आ कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। हालांकि उनके साथ हज कमेटी ऑफ इंडिया के मेंबर सलीम भगवान के अलावा फजलुर्रहमान अंसारी, इमरान खान, जाकिर सय्यद, शाह आलम, सादिक शेख आदि शामिल रहे। देश के मुखिया मोदी जी की “मेरी माटी मेरा देश” के कैंप में बुद्धिजीवियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने अपने हाथों से मिटटी डाली और सेल्फी भी खिंचवाए।

Tegs:# Meri-mati-mera-desh-got-response-fron-intellectuals-3986-selfies

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *