प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। मेरा बूथ सबसे मजबुत विषय पर 27 जून को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में टीवी कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी एवं बूथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस आलोक में पेटरवार प्रखंड के हद में भाजपा अंगवाली मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष सचिन कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन सह विवाह मंडप अंगवाली में भी प्रसारण दिखाया गया। पीएम मोदी का प्रसारण संवाद टीवी द्वारा देखा व सुना गया।
इस कार्यक्रम के भाजपा अंगवाली मंडल प्रभारी हिमाचल मिश्रा, अशोक मिश्रा, बासुदेव महतो, साकेत कपरदार, राजेन्द्र कुमार दसौंधी, भूषण महली, संदीप मिश्रा, विजय रविदास, युगल सिंह, प्रकाश कुमार, राजु कुमार, काली रजवार, गोलक घांसी, लक्ष्मण रविदास, तालेश्वर यादव, विशेश्वर नायक, बिन्दी देवी, बिजली देवी, बसन्ती देवी, यमुनी देवी सहित बुथ स्तर के अनेकों कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे। सभी उपस्थित जन बड़े चाव से पीएम के संवाद को सुन रहे थे।
181 total views, 1 views today