Advertisement

दामोदर नदी में कूदी मानसिक रोगी महिला को रहिवासियों ने बचाया

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हदम फुसरो नया रोड हिंदुस्तान पुल से 6 अगस्त की सुबह लगभग आठ बजे एक बुजुर्ग महिला दामोदर नदी में कूद गई। जिसे ढोरी खास में स्थानीय रहिवासियों की मदद से बचा कर नदी से बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार रहिवासियों द्वारा पूछने पर वह महिला अपना नाम माधुरी बताई। इसकी सूचना बेरमो थाना को दिया गया, जिसके बाद पुलिस ढ़ोरी खास पहुंची और महिला से पूछताछ कर उसके पुत्र को सौंप दिया। बेरमो थाना क्षेत्र के अमलो बस्ती रहिवासी धीरज कुमार साव ने बताया कि उसकी मां मानसिक रूप से बीमार है, जिसका इलाज चल रहा है। फिलहाल महिला सुरक्षित है। संयोगवश उसे कोई चोट नहीं लगी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *