Advertisement

सहयोगिनी द्वारा माहवारी स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सहयोगिनी संस्था द्वारा माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर 28 मई को जागरूकता एवं पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के टांगटोना, दुर्गापुर, सोनपुरा तथा गर्री पंचायत में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता सहित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर किशोरियों के बीच माहवारी के दौरान स्वच्छता की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर सहयोगिनी की सचिव कल्याणी सागर ने बताया कि किशोरी तथा महिलाओं को उनके मासिक धर्म के बारे में जानकारी प्रदान करने और स्वच्छता से संबंधित चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए आज के दिन मासिक स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। इस दौरान स्वच्छता से संबंधित उत्पादों की उपलब्धता, स्वच्छता सुविधाओं की पहुंच और मासिक धर्म से संबंधित शिक्षा के महत्व पर चर्चा किया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में वॉश युनाईटेड ऑफ जर्मनी ने मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाने की शुरुआत की थी।

सहयोगिनी की समन्वयक कुमारी किरण ने कहा कि माहवारी स्वच्छता का उद्देश्य है कि किशोरियों और महिलाओं को सुरक्षित और स्वच्छ मासिक धर्म का सही सूचना और सुविधा मिले। उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि आइए हम सब एक साथ मिल कर माहवारी पर जागरूकता फैलाएं।
कार्यक्रम के दौरान कसमार प्रखंड की किशोरियो को संबोधित करते हुए सहयोगिनी की रेखा देवी ने कहा कि बाल विवाह तथा किशोरी स्वास्थ्य को लेकर संस्था द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बताया गया कि सरकार द्वारा किशोरियो के स्वास्थ्य के लिए विभिन्न प्रकार की किशोरी संबंधित योजनाऐं है, जिसका किशोरियां लाभ उठा सकती है। सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से किशोरियों का भविष्य को निश्चित किया जा सकता है।

इस दौरान स्वाति कुमारी, पायल कुमारी, सूर्यमुनि देवी, शीतल कुमारी, कोमल कुमारी, कल्पना कुमारी, ममता कुमारी, आरती कुमारी, संगीता कुमारी, पूजा कुमारी, पार्वती कुमारी, नेहा कुमारी, कुंती कुमारी, कमली देवी, सुलोचना देवी, संस्कृति कुमारी, लवली कुमारी, लक्ष्मी कुमारी आदि उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *