Advertisement

मांडू विधायक से भेंट कर कोयला खदान शिक्षक मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

एस. पी. सक्सेना/हजारीबाग (झारखंड)। कोयला खदान शिक्षक मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल 17 मई को मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो से भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। विधायक ने प्रतिनिधिमंडल को समस्या समाधान का आश्वासन दिया।

जानकारी देते हुए विवेकानंद पब्लिक स्कूल गीद्दी सी के सचिव गुलाब चंद प्रसाद ने बताया कि अरगड्डा स्थित विधायक के आवासीय परिसर में मिलकर प्रतिनिधिमंडल ने विधायक तिवारी महतो को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि विधायक से भेंट में विवेकानंद पब्लिक स्कूल के जर्जर भवन की स्थिति सुधारने तथा विद्यालय को नये भवन आबंटित करने की मांग की गयी। साथ हीं सीसीएल अनुदानित विद्यालय में सेवारत शिक्षकों की समस्याओं से विधायक को अवगत कराया गया। कहा गया कि सीसीएल मुख्यालय द्वारा मनमानीपूर्ण तरीके से विद्यालयों का यूनिट कटौती कर दिया गया है। इसके अलावा शिक्षकों के आयु सीमा में वृद्धि को पूर्व में कोल इंडिया प्रबंधन द्वारा लिए गये निर्णयो को सीसीएल प्रबंधन दरकिनार कर रही है।

प्रतिनिधिमंडल को मांडू विधायक निर्मल महतो ने कहा कि सीसीएल सीएमडी से जून माह में समय लेकर शिक्षक शिष्टमंडल के साथ वार्ता करवाकर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जायेगा। कहा कि उक्त वार्ता में गिरिडीह सांसद, गोमिया के पूर्व विधायक भी शामिल रहेंगे। मौके पर लोकनाथ महतो, के. के. सिंह, गुलाब चंद प्रसाद, जटाशंकर त्रिवेदी, श्याम महतो आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *