Advertisement

अखिल भारतीय किसान महासभा का सदस्यता अभियान शुरू

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर परिषद क्षेत्र के मोतीपुर वार्ड 26 में घर-घर जाकर अखिल भारतीय किसान महासभा का सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान किसानों से संवाद भी किया गया।

मौके सुखदेव सिंह, सुनीता देवी, गोलू कुमार, अनीता देवी समेत 50 से अधिक किसानों को अभाकिम का सदस्य बनाया गया। अभियान का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, रंजीत कुमार आदि ने किया।
मौके पर ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानी घाटे का धंधा है। कभी अतिवृष्टि तो कभी अनावृष्टि में किसानों का फसल बर्बाद हो जाता है।

अगर इससे बचते हुए किसान फसल उगा लेते हैं तो न फसलों की सही कीमत मिलता है और न ही खरीददार। किसानों को खेती-किसानी मजबूरन छोड़ना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केन्द्र सरकार भी किसान विरोधी है। सरकार किसानों को उचित सुविधा प्रदान मुहैया नहीं करा रही है।

उन्होंने कहा कि किसानों को निजी कंपनी का महंगा बीज, खाद, खल्ली, कीटनाशक दवा खरीदना पड़ता है। बाजार में नकली खाद, बीज, कीटनाशक मौजूद है, लेकिन अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं है। उन्होंने किसानों का लोन माफ करने, कृषि कार्य हेतु नि:शुल्क बिजली देने, किसानों का उपज का सही कीमत देने एवं खरीदने की गारंटी करने, किसानों को नि:शुल्क खाद, बीज, बिजली, पानी आदि देने, दूध का मूल्यवृद्धि करने आदि की मांग की, अन्यथा किसान आंदोलन तेज करने की घोषणा की। उक्त आशय की जानकारी 12 जुलाई को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *