मजदूरों का विश्वसनीय संगठन है आरसीएमयू-अजय
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा क्षेत्र पूरे सीसीएल में सबसे अधिक मेन पावर की दृष्टिकोण से सबसे बड़ा कोयला क्षेत्र है। इस क्षेत्र में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन मजदूरों के बीच सबसे लोकप्रिय है। परिणाम स्वरूप सबसे अधिक मजदूरों की सदस्य संख्या आरसीएमयू संगठन को प्राप्त है।
जानकारी देते हुए 16 जून को सदस्यता अभियान में शामिल यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष मजदूरों का वार्षिक सदस्यता शुल्क चेक सिस्टम के माध्यम से जुलाई माह के वेतन भुगतान में होता है। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा नए सदस्यों को जोड़ने का कार्य शुरु किया गया है। सदस्यता अभियान के प्रारंभिक दौर में दर्जनों कामगारों ने यूनियन के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए यूनियन की सदस्यता ली, जिसमें मुख्य रूप से मो. जमाल, सूरज नाथ, श्रवण कुमार, काली कांत, सोहनलाल, आनंद मांझी, शैलेंद्र मुर्मू आदि कामगार शामिल है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने कहा कि श्रमिक जमात का भरोसा संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। कहा कि मजदूर जमात के सुख-दु:ख में शामिल होकर उनके विश्वास को संगठन के पक्ष में रखते हुए कार्य करने की जवाब देही का निर्वाह होगा। कहा कि आरसीएमयू पारिवारिक समरसता का भी निर्वाह करता है। कहा कि यूनियन के अध्यक्ष और बेरमो के विधायक कुमार जय मंगल सिंह के अथक प्रयास और मेहनत से जटिल कार्यों का निपटारा होना। विधायक श्रमिकों के सुख-दु:ख में शामिल होकर एक परिवार की भूमिका का पहचान बनाया है।
यूनियन के कथारा वाशरी शाखा सचिव रंजय कुमार सिंह ने कहा कि यूनियन के प्रति मजदूरों का रुझान बढ़ा है, जिससे संगठन की विश्वसनीयता बनाए रखना है। कहा कि जल्द ही सभी नए सदस्यों का अभिनंदन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विभिन्न जगहों पर सदस्यता अभियान में संगठन के पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, रंजय कुमार सिंह, वेदव्यास चौबे, विजय यादव, कमलकांत सिंह, अरुण सिंह, पिंटू राय सहित अन्य शामिल थे।
58 total views, 58 views today