Advertisement

जरीडीह प्रखंड कांग्रेस कमिटी के सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीड़ीह प्रखंड कांग्रेस कमिटी की ओर से 7 अगस्त को प्रखंड के तेतरियाडीह स्थित पार्टी कार्यालय में एक शोकसभा आयोजित किया गया। शोकसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, अलग झारखंड राज्य के प्रणेता, झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री, वर्तमान में राज्यसभा सांसद रहे दिशोम गुरु दिवंगत शिबु सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गईं।

कांग्रेस आवासीय कार्यालय ग्राम बांधडीह स्थित तेतरियाडीह में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल के नेतृत्व में शोकसभा आयोजित की गई। प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों वरिष्ठ प्रतिनिधि, कार्यकर्ता, पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के सदस्य, ग्रामीण आदि शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *