डीवीसी एस पौंड में 17 करोड़ की लागत से बनने वाले सड़क का शिलान्यास
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी मुख्यालय कोलकाता से आए मेंबर टेक्निकल एस. के. पांडा एवं ईडी प्रोजेक्ट चेतनय प्रकाश ने 6 दिसंबर को बोकारो थर्मल प्लांट का निरीक्षण किया। प्लांट के अन्दर सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर प्लांट सुचारू रूप से चलने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इसके अलावे मेंबर टेक्निकल तथा ईडी प्रोजेक्ट ने गुजरात की कम्पनी भरतजी पटेल द्वारा बोकारो थर्मल में 28 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी दो ) का उद्घाटन फीता काट कर एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही नूरी नगर के समीप डीवीसी की एस पौंड में जमशेदपुर टाटा की कम्पनी लॉर्डस द्वारा 17 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सड़क का भी शिलान्यास भूमि पूजा कर किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के साथ डीवीसी बोकारो थर्मल के वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया, महाप्रबंधक राजेश विश्वास, उप महाप्रबंधक कालीचरण शर्मा, सरफराज अहमद, कल्याणी कुमारी, पवन कुमार सहित बोकारो थर्मल के अन्य कई अधिकारी भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर मेंबर टेक्निकल पांडा ने कहा कि बोकारो थर्मल में सभी अधिकारी व् कर्मी टीम भावना से काम करते है। कहा कि डीवीसी एस पौंड से होने वाली छाई ट्रांसपोर्टिंग के कारण प्लांट बंद न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है और जल्द रेलवे रैक द्वारा भी प्लांट से छाई की ट्रांसपोर्टिंग शुरू किया जाएगा। कहा कि बोकारो थर्मल में 800 मेगावाट का नया प्लांट लगाने पर भी सर्वे का काम चल रहा है।
सर्वे रिपोर्ट आने के बाद बोकारो थर्मल में नए प्लांट का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके अलावे डीवीसी अपनी अधिगृहित जमीन को भी कब्जे में लेने का कार्य शुरू करेगी। उन्होंने प्लांट चलाने एवं नए प्लांट लगाने में स्थानीय रहिवासियों से सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर अभिकर्ता श्रवण सिंह, दीनदयाल कुमार, जितेन्द्र यादव, अमित कुमार, रूपेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply