Advertisement

बोकारो थर्मल में दो दिवसीय आल वैली खेलकूद प्रतियोगिता में मेजिया बना विजेता

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर वैली कार्पोरेशन (डीवीसी) की ओर से बोकारो थर्मल स्थित स्वामी विवेकानंद ग्राउंड में आयोजित आल वैली खेल कूद प्रतियोगिता में डीवीसी मेजिया थर्मल की टीम विजेता बनी। जबकि बोकारो थर्मल टीम के खिलाड़ी द्वितीय स्थान पर रहे।

इस प्रतियोगिता में बोकारो थर्मल सहित कोडरमा थर्मल, हजारीबाग, चंद्रपुरा, दुर्गापुर थर्मल, मैथन एवं मेजिया की टीम के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें मेजिया की टीम ने 78 अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि, बोकारो थर्मल की टीम ने 46 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही।

विजेता एवं उप विजेता टीम के खिलाड़ियों के बीच शिल्ड व् पुरस्कार का वितरण डीवीसी बोकारो थर्मल के वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया एवं उप महाप्रबंधक प्रशासनिक काली चरण शर्मा आदि अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए वरीय महाप्रबंधक अरजरिया ने कहा कि यह प्रतियोगिता सिर्फ डीवीसी कर्मचारियों के लिए आयोजित थी। जिसमें डीवीसी के कुल सात प्रतिष्ठानों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। कहा कि सभी खिलाड़ियों ने खेल का बेहतर प्रदर्शन किया है। कहा कि खेल कूद से मानसिक तनाव से राहत मिलती है। साथ ही तन मन भी तंदुरुस्त रहता है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रबंधक एचआर सुनील कुमार, सहायक ग्रेड दो आरती रानी, मो. अशरफ, मो. शाहिद अकरम, रवि कुमार, राजू कुमार, रामप्रवेश ठाकुर, रामलाल पासवान आदि उपस्थित थे। मंच संचालन आरती रानी ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *