Advertisement

भारत की अखंडता हेतु जागरूकता को लेकर साइकिल से देश यात्रा पर निकले मेहुल

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। पर्यावरण, स्वास्थ, सनातन संस्कृति और भारत की अखण्डता को रहिवासियों में जागरूक करने के उद्देश्य से भारत यात्रा पर निकले मेहुल कुमार बीते 19 फरवरी को गिरिडीह पहुंचे। रात्रि विश्राम के पश्चात 20 फरवरी को मेहुल देवघर की ओर प्रस्थान कर गये।

इस अवसर पर गिरिडीह स्थित सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर के प्रधानाचार्य द्वारा अंग वस्त्र देकर एवं अल्पाहार करवाकर उनका विदाई किया गया।

इस संबंध में बजरंग दल गिरिडीह नगर संयोजक गौरव कुमार अंशु ने बताया कि मेहुल कुमार यहां से देवघर होते हुए बिहार और अंत मे जम्मू कश्मीर में अपनी यात्रा समाप्त करेंगे। इन्होंने अबतक 9 राज्यो में तमाम छोटे बड़े शहरों को मिलाकर 33 हजार किलोमीटर की यात्रा उन्होंने साइकिल से किया है। उन्होंने बताया कि आचार्यगण एवं बजरंग दल द्वारा कुछ सहयोग राशि भी उन्हें दी गई।

मौके पर मुख्य रूप से विश्व हिन्दू परिषद नगर सेवा प्रमुख पंकज कंधवे, बजरंग दल नगर सुरक्षा प्रमुख सुजीत सिंह, सागर सिंह सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर के तमाम आचार्यगण के साथ विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *