रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पीएमश्री एस एस +2 उच्च विद्यालय कसमार में 2 अगस्त को प्रोजेक्ट इंपैक्ट कार्यक्रम के तहत विद्यालय स्तरीय अंतर सदन मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के चारों सदनों दामोदर सदन, कोयल सदन, शंख सदन एवं स्वर्णरेखा सदन से दस – दस छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
जानकारी के अनुसार विद्यालय के आर्ट एंड क्राफ्ट कक्ष में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में शामिल शिक्षिकाओं एवं छात्राओं की खुशी देखते ही बनती थी। प्रतिभागियों ने उपस्थित शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को मेहंदी लगाकर अपने हुनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मेहंदी कला का प्रदर्शन कर उपस्थित प्रधानाध्यापक, शिक्षकों, निर्णायकों एवं साथी छात्र – छात्राओं का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता में कोयल सदन को प्रथम स्थान, शंख सदन को द्वितीय स्थान, स्वर्णरेखा सदन को तृतीय स्थान एवं दामोदर सदन को चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ। चारों सदनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक फारुक अंसारी ने छात्र – छात्राओं से जीवन में ऐसे ही शानदार प्रदर्शन करते रहने की अपेक्षा जाहिर की। नोडल शिक्षक डॉ अवनीश कुमार झा ने विद्यार्थियों से लक्ष्य केंद्रित प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम एवं समर्पण के बदौलत सभी उपलब्धियां संभव हैं। वरिष्ठ शिक्षक डॉ रणजीत कुमार झा ने अपने संबोधन में छात्राओं से बढ़ – चढ़कर जीवन के हर क्षेत्र में योगदान करने की अपील की।
उक्त अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका सुमन कुमारी, सीमा ठाकुर, सीमा कुमारी, सुजाता कुमारी, सुभय कुमार चक्रवर्ती, नीलिमा बान सिंह, सुशीला कुमारी, नितेश कुमार प्रजापति, मेहताब खातून, पूनम कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply