Advertisement

महफ़िल-ए-मुशायरा – 2023 मुंबई में 21 जनवरी को

प्रहरी संवाददाता/मुंबई। नववर्ष में शायरी के शौकीनों के लिए बेहतरीन शायरी सुनने का एक सुनहरा मौक़ा आने वाला है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 21 जनवरी को महफ़िल-ए-मुशायरा – 2023 का आयोजन किया गया है। इसमें देश-विदेश के नामचीन शायरों के साथ साथ मुंबई के कुछ उभरते हुए शायरों को आमंत्रित किया गया है। जो हाल के दिनों में शहर मुंबई में तहलका मचा रखा है।

इंशाद फाउंडेशन (Inshad Foundation) के निदेशक नवीन ‘नवा’ और नविश्ता के प्रतिनिधि माधव ‘नूर’ ने बताय कि मुशायरे में शमीम अब्बास, शारिक कैफी, शकील जमाली और देवमणि पांडेय जैसे दिग्गज रचनाकारों के साथ आमिर इमाम, इस्माइल राज और शिखा पचौली जैसे अग्रगण्य युवा रचनाकार भी इसमें अपनी रचनाएं सुनाएंगे, जबकि मध्य-पूर्व एशिया से एहया भोजपुरी और सैयद सरोश आसिफ जैसे नामचीन रचनाकार भी आ रहे हैं।

इनके अलावा नवीन ‘नवा’, सिद्धार्थ शांडिल्य, माधव ‘नूर’ और अश्वनी मित्तल ‘ऐश’ जैसे प्रसिद्ध शायर भी इसमें में शिरकत करेंगे। महफ़िल-ए-मुशायरा – 2023 का आयोजन मध्य-पूर्व में कई बड़े और सुरुचिपूर्ण जमीनी और ऑन-लाइन कार्यक्रमों का आयोजन कर चुकी दुबई की जानी मानी साहित्यिक संस्था नविश्ता ने मुंबई की मशहूर साहित्यिक संस्था इंशाद फाउंडेशन के साथ मिलकर किया है। यह कार्यक्रम बांद्रा, मुंबई के रंगशारदा नाट्यमंदिर में होगा।

नविश्ता अब भारत में भी पंजीकृत है और पिछले साल पटना में सफल मुशायरे का आयोजन कर चुकी है। मुंबई उनका अगला पड़ाव है। दूसरी ओर इंशाद फाउंडेशन भारत (India) भर में सफ़ल और गुणवत्तापूर्ण साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित करने और युवा प्रतिभाओं को अवसर प्रदान के लिए जानी जाती है। इस तरह नव वर्ष 2023 की धमाकेदार शुरूआत करने वाले हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *