Advertisement

मेघाहातुबुरु प्रबंधन ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में सेल की मेघाहातुबुरु खदान के सीजीएम आरपी सेलबम ने अपने कार्यालय प्रांगण में विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर अपने खदान के 4 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर जगदीप महाराणा, अजय कुमार नाग, प्रवीण केरकेट्टा और प्रफुल्ल मंडल को नकद पुरस्कार दिया गया।

सम्मान समारोह में मुख्य रूप से महाप्रबंधक विकास दयाल, वी के सुमन, एस के सिंह, सहायक महाप्रबंधक जी के नायक, मृत्युंजय कुमार व अन्य पदाधिकारीगण मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि सेल प्रबंधन द्वारा बीते दिनों स्वर्ण जयंती प्रतियोगिता के तहत विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया था।

प्रतियोगिता में मेघाहातुबुरु खदान के चार खिलाड़ी बोकारो स्टील प्लांट की टीम के साथ खेली थी। बोकारो की टीम विभिन्न खेलों में विजेता एवं उप विजेता बनी थी।विजेता खिलाड़ियों को बीते दिनों बीएसएल प्रबंधन द्वारा बोकारो में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया था।

लेकिन मेघाहातुबुरु के खिलाड़ियों को अंतिम समय में सूचना मिलने की वजह से यहां के खिलाड़ी पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो पाये थे। बाद में बीएसएल प्रबंधन ने पुरस्कार को मेघाहातुबुरु प्रबंधन के पास भेज दिया। जिसे आज सीजीएम ने खिलाड़ियों को दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *