Advertisement

सोनपुर रेल मंडल द्वारा चलाया गया मेगा टिकट जांच अभियान

बिना टिकट अनियमित टिकटों पर यात्रा करते पकड़े गए 3072 यात्री

अवध किशोर शर्मा/सोनपुर (सारण)। सारण जिला के हद में सोनपुर रेल मंडल द्वारा यात्रियों को परेशानी मुक्त, आरामदायक यात्रा और बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए लोकल, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ स्पेशल ट्रेनों में लगातार टिकट चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। सोनपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में लगातार सोनपुर मंडल के सभी रेल खंडों में टिकट चेकिंग की जा रही है।

इसी क्रम में बीते नौ जनवरी को मंडल के विभिन्न रेल खंडों में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। मेगा टिकट चेकिंग के दौरान बिना टिकट और अनियमित टिकटों पर यात्रा करने वाले कुल 3072 यात्री पकड़े गए, जिनसे दंड स्वरूप 17 लाख 48 हजार 170 रुपए वसूले गए।

विदित हो कि पिछले एक महीने में सोनपुर रेल मंडल द्वारा बस रेड के माध्यम से भी विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया था। जिनमें बीते माह 24 दिसंबर को सोनपुर- दिघवारा रेलखंड में, 29 दिसंबर को हाजीपुर- शाहपुर पटोरी रेलखंड में, 31 दिसंबर को मुजफ्फरपुर- ढोली रेलखंड में, 3 जनवरी को खगड़िया- पसराहा रेलखंड में तथा 4 जनवरी को नवगछिया- कटोरिया रेलखंड में बस रेड के माध्यम से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया था।

जांच में बिना टिकट और अनियमित टिकटों पर यात्रा करने वाले कुल 976 यात्री पकड़े गए थे। रेल प्रशासन द्वारा आने वाले दिनों में इस तरह के और भी टिकट चेकिंग अभियान चलाए जाने की बात कही जा रही है। इस अवसर पर सोनपुर मंडल द्वारा यात्रियों से अपील किया गया कि वे हमेशा उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *