Advertisement

सिंगारबेडा में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र द्वारा निगमित सामुदायिक विकास योजना (सीएसआर) के तहत अमृत महोत्सव मेगा मेडिकल कैम्प जिला के हद में सिगारबेड़ा मे लगाया गया। उद्घाटन वार्ड पार्षद सूरज देवी तथा झारखंड कोलियरी कामगार यूनियन जोनल अध्यक्ष सह ढोरी क्षेत्रीय अध्यक्ष बैजनाथ महतो द्वारा किया गया।

दोनो उद्घाटनकर्ताओं ने इस अवसर पर उपस्थित डॉक्टरों को बुके देकर सम्मानित किया। यहां उपस्थित मरीजों को डॉ आर एन झा व महिला चिकित्सक डॉ श्वेता शरण ने जाँच कर निःशुल्क दवा दिया। दवा देने वाले फार्मासिस्ट चंद्रकांत प्रसाद, अफरोज आलम, मनोज गंझु, वीपी जांच रीता देवी द्वारा किया गया।

जानकारी के अनुसार कैम्प बालु बैंकर सामुदायिक भवन के समीप लगाया गया था। जांच करवाएं दवा लेने वाले बढ़चढ़ कर महिलाओं एवं पुरुषों एवं बच्चों ने भाग लिया।

मौके पर स्थानीय रहिवासी निर्मला देवी, सुगिया देवी, स्नेहलता किस्कू, सावित्री देवी, अरबिंद गिरी, मेहलाल महतो, अमृत महतो, मालती देवी, जितेंद्र गिरी, डेगलाल महतो, मिठू महतो, मोहरी महतो, नीलकण्ठ महतो, गोपाल गिरी, सोहरी देवी, बिनोद गिरी, आदि।

बिनेश महतो, सेवा महतो, अर्जुन सिंह, तुलसी महतो, जागेश्वर रविदास, रामेश्वर रविदास, शांति देवी, आशा देवी, यमुना रविदास सहित लगभग दो सौ रहिकासियों ने जाँच कराकर दवा प्राप्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *