Advertisement

ऑफिसर्स क्लब में सीसीएल सीएसआर द्वारा आज मेगा रक्तदान शिविर

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में ऑफिसर्स क्लब में 18 सितंबर को मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त जानकारी सीसीएल कथारा क्षेत्र के विभागाध्यक्ष सीएसआर चंदन कुमार ने 17 सितंबर को दी।

उन्होंने बताया कि कथारा क्षेत्र के द्वारा मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन ऑफिसर्स क्लब कथारा में किया गया है। जिसमें रक्तदाताओं से अपील की गयी है कि इस रक्तदान अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और इसे सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

साथ हीं प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आग्रह किया गया है कि इस आयोजन का व्यापक रूप से प्रचार करें, ताकि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदाता इस पुनीत कार्य में शामिल हो सकें, और जरूरतमंदों की मदद कर सके।

उन्होंने बताया कि सीसीएल कथारा क्षेत्र के सौजन्य से वन महोत्सव का भव्य आयोजन 19 सितम्बर को असनापानी स्थित रेलवे कॉलोनी ग्राउंड में आयोजित किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनुप सिंह) शामिल रहेंगे।

उन्होंने बताया कि इस अनूठे आयोजन का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ करना है, बल्कि धरती को हरियाली की चादर से सजाना है, ताकि भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिल सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *