Advertisement

बाल अधिकार को लेकर कसमार में हितधारकों के साथ बैठक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के गर्री पंचायत भवन में 8 जुलाई को बाल अधिकार सुनिश्चित करने को लेकर सहयोगिनी की ओर से हितधारकों के साथ बैठक आयोजित की गई‌। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय उप मुखिया मासूम अली रजा ने की।

बैठक में उपस्थित जनों ने गर्री पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाते हुए बच्चों के अधिकार की बात कही। उप मुखिया ने बताया कि बाल सरंक्षण तथा बाल विवाह को रोकने के लिए हमें पहले गांव स्तर पर रहिवासियों को जागरूक करना होगा। आमजन जागरूक होगें तो समाज हित की सोचेंगे और बाल संरक्षण के अलावा बाल विवाह पर रोक लगेगी।

सहयोगिनी की समन्वयक कुमारी किरण ने समाज के प्रबुद्ध जनों को बाल संरक्षण, बाल विवाह, बाल मजदूर, बाल श्रम आदि की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाल विवाह रोकने के लिये माता पिता को आगे आना होगा। साथ ही गांव से इस तरह की कुरीतियों को खत्म करने के लिए जागरूकता अभियान चलाना होगा।

इस दौरान सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बैठक के दौरान मंइया सम्मान योजना, छात्रवृत्ति की समस्या, सावित्री बाई फुले योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई‌। वही जिन लाभुको को इसका लाभ नहीं मिल रहा है, वैसे जरूरतमंदो को चिन्हित किया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य वर्षा देवी, वार्ड सदस्य पार्वती देवी, दिलीप तूरी, अनिल रजवार, सबनम परवीन, प्रियंका कुमारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *