Advertisement

खैराचातर पंचायत में जेंडर हिंसा के खिलाफ स्टेकहोल्डर के साथ बैठक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर पंचायत भवन में 9 मार्च को किशोरियों तथा महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ाव तथा जेंडर हिंसा के खिलाफ स्टेकहोल्डर की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्थानीय पंचायत के मुखिया विजय कुमार जायसवाल ने कहा कि सरकार द्वारा किशोरियों तथा महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित हैं, जिससे सभी को आच्छादित करना है। इन योजनाओं की जानकारी जन-जन तक ले जाना है। साथ हीं किशोरियों का ड्रॉप आउट तथा जेंडर आधारित हिंसा को समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि पंचायत के विभिन्न वार्डों में पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी सेविका, सहीया, एसएचसी ग्रुप, धार्मिक नेताओं को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे किसी भी प्रकार के दिक्कत तथा हिंसा को समाप्त करने में तत्काल मदद मिल पाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर ने कहा कि संस्था द्वारा कसमार प्रखंड के 30 गांव में किशोरी क्लब बनाकर महिला हिंसा तथा बाल विवाह के खिलाफ सघन रूप से कार्य किया जा रहा है। साथ ही किशोरियों तथा महिलाओं को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कराया जा रहा है। इस दौरान सहयोगिनी समन्वयक प्रकाश कुमार महतो ने कहा कि किशोरियों को तकनीकी प्रशिक्षण तथा जानकारी देकर उनका लीडरशिप डेवलपमेंट का कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन सहयोगिनी की एनिमेटर प्रतिमा सिंह ने किया। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधि अनिल कुमार कपरदार, विगन महली, मनोज घासी, अशोक घासी, आंगनवाड़ी सेविका कंचन देवी, पिंकी देवी, सविता देवी, सुनीता देवी, नीलम देवी, रीता देवी, रितु देवी, संजय कुमार महतो, कृष्णा जायसवाल आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *