Advertisement

प्रखंड कार्यालय में छरछरिया धाम एवं लुगुबुरु घंटाबाड़ी पदाधिकारी के साथ बैठक

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड कार्यालय में 24 जून को छरछरिया धाम एवं लुगुबुरु घंटाबाड़ी के पदाधिकारी के साथ जिप अध्यक्ष, बीडीओ एवं सीओ ने बैठक की। बैठक में बड़ी संख्या में धर्म प्रचारक तथा ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड कार्यालय में 24 जून को गोमियां के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) महादेव कुमार की अध्यक्षता में ललपनिया स्थित छरछरिया धाम एवं लुगुबुरु घंटा बाड़ी के पदाधिकारियों के साथ पुलिस निरीक्षक, सीओ प्रदीप कुमार महतो, ललपनिया के थाना प्रभारी की उपस्थिति मे बैठक हुई। बैठक मे जिप अध्यक्ष सुनिता देवी मुख्य रूप से मौजूद रही। साथ ही गोमियां एवं क्षेत्र के गणमान्य मौजूद थे।

उक्त बैठक में आगामी 28 जून से छरछरिया धाम मे आठ दिवसीय यज्ञ को लेकर आम चर्चा की गयी।बैठक में दोनो पक्षों के बीच आपसी सहमति बनी, जिसमें कहा गया कि वर्तमान के अतिरिक्त कोई स्थायी निर्माण कार्य ना हो और प्राकृतिक चीजों से छेड़छाड़ न हो।

बैठक मे बीडीओ एवं सीओ ने कहा कि यह क्षेत्र काफी शातिं प्रिय रहा है। आपसी सदभाव के साथ पूजा पाठ करे।
इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा उप प्रमुख अनिल महतो, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष लुदू मांझी, लुगुबुरु घंटाबाडी के अध्यक्ष बाबुली सोरेन, कोदवाटाड पंचायत के मुखिया बबलू हेंब्रम, दिनेश कुमार मुर्मू, चितरंजन साव, एतो किस्कू, संतोष साव, विनोद हांसदा, शुशील हेंब्रम, विनय कुमार, रविशन मांझी, जगदीश महतो सहित दर्जनो रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *