Advertisement

प्रधानमंत्री के पंचरुखी में होनेवाले कार्यक्रम को लेकर प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बैठक

स्वास्थ्य मंत्री एवं सूचना व् प्रावैधिकी मंत्री की उपस्थिति में समाहरणालय में बैठक

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरे पर सिवान जिला के हद में पंचरुखी प्रखंड के जसौली में आगामी 20 जून को निर्धारित कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर 13 जून को जिला समाहरणालय में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से राज्य के विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सह प्रभारी मंत्री सारण जिला सुमित कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के मंत्री मंगल पांडेय एवं मंत्री सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग कृष्ण कुमार मंटू उपस्थित थे। बैठक में कहा गया कि आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राज्य की महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जायेगा।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि आगामी 20 जून को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा बिहार राज्य से संबंधित लगभग 9500 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जायेगा। इस कार्यक्रम के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। परिवहन, प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाये रखने के लिये विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार कर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया तथा इसे प्रभावी ढंग से लागू करने को कहा गया।

बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त राजीव रौशन ने कहा कि सारण प्रमंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम होना गर्व की बात है। प्रमंडल के तीनों जिले आपसी समन्वय स्थापित कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दें। बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त राजीव रौशन, जिलाधिकारी अमन समीर, पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष, उप विकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल, अपर समाहर्त्ता मुकेश कुमार, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *