Advertisement

सरहुल पूजा को लेकर पूर्व जिप उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित पहाड़ी शिव मंदिर प्रांगन में 5 अप्रैल को बैठक का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार बेरमो अनुमंडल स्तरीय सरहुल पूजा मनाने को लेकर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राधानाथ सोरेन की अध्यक्षता में उक्त बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी 14 अप्रैल को सरहुल पूजा धूम धाम से मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही पूजा की तैयारी को लेकर पुनः अगली बैठक आगामी सात अप्रैल को पहाड़ी शिव मंदिर प्रांगण में रखा गया है।

मौके पर चांपी पंचायत के पूर्व मुखिया श्रीराम हेंब्रम, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुख लाल मुर्मू, सीता राम मुर्मू, बाबू चंद सोरेन, कालेश्वर सोरेन, दिलीप सोरेन, मिथुन सोरेन, लालजी टुड्डू, पंकज नायक, महेंद्र नायक आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *