Advertisement

पूर्व सांसद आवासीय कार्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत बैठक

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित पूर्व सांसद आवासीय कार्यालय में 5 मई को एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित किया गया।

भारतीय जनता पार्टी, बेरमो विधानसभा का एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक जिला प्रवासी सह बिहार विधान परिषद् सदस्य दिलीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा फुसरो नगर मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, संचालन रमेश स्वर्णकार व् धन्यवाद ज्ञापन भरत बर्मा ने किया। जिसमें बोकारो जिला सह संयोजक के रूप में विक्रम पांडेय शामिल हुए।

उक्त बैठक में दिलीप कुमार सिंह ने एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत हो रहे भारत के विकास की रूप रेखा की विस्तृत चर्चा की। मौके पर बैठक में विशेष रूप से अर्चना सिंह, संजय प्रसाद, भाई प्रमोद सिंह, शंकर प्रसाद सिन्हा, मनोज तिवारी, सुरेंद्र सिन्हा, दिनेश सिंह, टुनटुन तिवारी, नवल किशोर सिंह, चन्दन राम, मनोज चंद्रवंशी, मूलचंद खुराना, अनिल गुप्ता, अभिषेक सिंह के अलावे दर्जनों कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *