प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली स्थित सदगुरू सदाफल देव मंदिर में 8 मार्च को कोयलांचल संत समाज द्वारा बैठक किया गया। इस अवसर पर विहंगम योग के प्रणेता सदगुरू सदाफलदेवजी महराज की मूर्ति स्थापना की चतुर्थ वर्षगांठ आगामी 22 मार्च को मनाए जाने को लेकर बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गयी।
जानकारी के अनुसार बैठक का प्रारंभ में गुरु वंदना, स्वागत गान, शांति पाठ, आरती से की गयी। मौके पर विहंगम योग संत समाज के बोकारो जिला संयोजक नीलकंठ रविदास, कोयलांचल संयोजक आनंद केशरी, सह संयोजक प्यारेलाल यादव, ए. के. जायसवाल, जानकी यादव, पंचानन साव, नरेश मिश्रा, नारायण मल्लाह, अखिलेश चौहान, सुखलाल महतो, राम भरोस, दीपक महतो एवं अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply