Advertisement

रवीन्द्रनाथ जयंती मनाने को लेकर बैठक

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुआ क्लब परिसर में 25 अप्रैल को विश्वकवि रविंद्रनाथ टैगोर की 172वीं जयंती मनाने को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

गुआ क्लब महिला समिति अध्यक्ष स्मिता गिरि की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में क्लब में आगामी 9 मई को रविन्द्र जयंती भव्य रूप मे मनाने का निर्णय लिया गया। जिसमें विश्वकवि टैगोर के जीवनी से सम्बंधित सहित्य, दर्शन और संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी।

इसके लिये नियमित अभ्यास गुआ क्लब परिसर में की जाने की बात कही गई। कहा गया कि बंगोली कल्चर के आधार पर मंच की साज सज्जा पर विशेष नज़र रखी जायगी।

मौके पर अध्यक्षा स्मिता गिरी, दीपा रॉय चौधरी, गोपा रॉय चौधरी, पूजा घोष, सोनाली कांजीलाल्, सुनिता दास, सुष्मिता बोस, डेजी सिंह, तूफ़ान घोष, सन्तोष बेहेरा, सुमी गुहा आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *