Advertisement

दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट मे महिला सदस्यों को जोड़ने की कवायद को ले बैठक

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत मे संचालित शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की एक बैठक 2 फ़रवरी को आयोजित किया गया।

ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष अजीत रविदास की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक में ट्रस्ट की पंजीयन होने के उपरांत अब ट्रस्ट मे सर्वाधिक महिला व् पुरुष सदस्यों को जोड़ने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मती से यह भी निर्णय लिया गया कि ट्रस्ट की महिलाओं को प्रशिक्षित कर विभिन्न रोजगार से जोड़ा जायेगा।

इस अवसर पर मंचासीन सावित्री देवी, अंजू देवी, कमली देवी, संतोष रजवार, जीतेन्द्र घासी, सीता देवी आदि पदेन अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर क्षेत्र के दर्जनों विधवा, निसहाय सहित कई दिव्यांग बालाएं भी मौजूद थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *