Advertisement

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। नालसा व् झालसा के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर तथा चेक बाउंस के मामले पर 18 सितंबर को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के साथ एक बैठक की गई। अध्यक्षता व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति ने की।

न्यायालय परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए एसीजेएम प्रजापति ने लोक अदालत में किस तरह से चेक बाउंस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर मामलों का निष्पादन कराया जाए पर विचार विमर्श किया। उन्होंने बताया कि सभी अधिवक्ताओं के सहयोग से लगातार लोक अदालत में मामलों का निष्पादन कराया जा रहा है।

उम्मीद है कि इस बार भी राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामलों का निष्पादन कराने में भी अधिवक्तागण का सहयोग मिलेगा। साथ ही प्रजापति ने अपने स्टाफ को यह निर्देश दिया कि चेक बाउंस के मामलों में निर्गत वारंट का तामिला तुरंत संबंधित थाना से प्राप्त करें, ताकि मामलों का निष्पादन हो सके।

बैठक में सुरेश कुमार तिवारी, रतन कुमार सिन्हा, रमेंद्र कुमार सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, मनबोध कुमार दे, सुभाष कटरियार, शैलेश कुमार सिन्हा, मुरली मनोहर वर्धन, महेश कुमार ठाकुर, नरेश चंद्र ठाकुर, निरंजन महतो, अनिल कुमार राजू, पवन कुमार, अशोक कुमार, अरुण कुमार महतो, परमेश्वर ठाकुर, चितरंजन ठाकुर, कल्याण कुमार डे सहित दर्जनों अधिवक्तागण मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *