Advertisement

अतिथि भवन मे आजसू के तकनिकी क्षेत्र को बढ़ावा को लेकर बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अतिथि भवन परिसर मे 20 जनवरी को आजसू के कार्यकर्ताओ के बीच तकनिकी क्षेत्र मे बढ़ावा को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता कौशल्या देवी ने की।

बैठक में रांची से आये तकनिकी क्षेत्र के प्रशिक्षक ने कार्यकर्ताओ को आने वाले 2024 के वोट किस तरह से किया जाये की पार्टी को अधिक से अधिक वोट पार्टी को लाभ मिल सके। जानकारी से अवगत कराया। बैठक में रांची से आये तकनिकी क्षेत्र के लोबीन महतो ने बताया कि पार्टी के तरफ से एक ऐप निकाला गया है जिसमें पार्टी के सभी कार्यकताओं को उनके मोबाईल मे उपलब्ध कराया गया हैं।

उन्होंने उसके बारे मे बताया। साथ ही यह भी दिशा-निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक मतदाताओं को इस ऐप से जोड़ा जाये। बैठक में आजसू पेटरवार प्रखंड प्रभारी कुलदीप प्रजापति, गोमियां प्रखंड प्रभारी अमरदीप महराज, मिथुन चंद्रवंशी, महेश महतो, राजू महतो, अजय महतो, रोहित पटेल, नवीन महतो, चन्दन सिन्हा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *