Advertisement

बड़ा पहाड़ में मकर संक्रांति पर भव्य टुसु मेला आयोजन को लेकर बैठक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के दुर्गापुर स्थित बड़ा पहाड़ में मकर संक्रांति पर्व के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले टुसु मेला को लेकर 6 जनवरी को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी टुसु मेला भव्य एवं पारंपरिक तरीके से मनाया जाएगा, ताकि क्षेत्र की संस्कृति और विरासत को जीवित रखा जा सके। इस अवसर पर मेले में झूमर नाच प्रतियोगिता के आयोजन का भी निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता दुर्गापुर पंचायत के मुखिया अमरेश कुमार महतो ने की। मेला को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सर्वसम्मति से एक मेला कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में अध्यक्ष डॉ अखिलेश्वर प्रसाद महतो, उपाध्यक्ष सहदेव महतो, सृष्टिधर महतो, फुलेश्वर महतो, सचिव परमेश्वर महतो, उप सचिव संतोष कुमार महतो, कोषाध्यक्ष डॉ कपिल महतो, मेला संरक्षक अमरेश कुमार महतो, उप मुखिया पंचानन महतो, पूर्व उप मुखिया भीम प्रसाद महतो के अलावा भुनेश्वर महतो, संदीप महतो, सचिन कुमार, शिधेश्वर महतो, कामदेव प्रसाद, विवेक कुमार, उमेश कुमार, कुलदीप कुमार, देवेंद्र कुमार, अशोक कुमार, कमलेश, रविंद्र, सुधीर करमाली, अर्जुन महतो, महेश महतो, सुधीर महतो, ठाकुर महतो, हरजीवन महतो, मनोरंजन महतो, कार्तिक कुमार, दिनेश महतो सहित अन्य को शामिल किया गया।

बैठक में कपिल महतो, दिनेश कुमार, सचिन कुमार, संदीप कुमार महतो, कामदेव महतो, सहदेव महतो, परमेश्वर महतो, अर्जुन महतो, सृष्टिधर महतो, दीपक सहित कई ग्रामीण रहिवासी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के मंच संचालन की जिम्मेदारी संदीप कुमार महतो को सौंपी गई।

इस अवसर पर मुखिया ने कहा कि टुसु मेला हमारी लोक-संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने का अवसर मिलता है। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भव्य टुसु मेला और झूमर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्र में सांस्कृतिक चेतना को और मजबूत करेगा। कहा कि सभी ग्रामीणों के सहयोग से मेला को सफल बनाया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *