Advertisement

आगामी 15 जनवरी को पिछरी में जतरा पूजा सह मेला को लेकर बैठक

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। नये साल 2023 के जनवरी माह की पन्द्रह तारीख को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के आदिवासी बहुल पिछरी दक्षिणी पंचायत के कोचाकुल्ही करनडीह में जतरा पूजा सह मेला का आयोजन किया जायेगा। इसे लेकर 28 दिसंबर को बैठक की गई। अध्यक्षता पुजारी करमा मुर्मू ने की।

बैठक में जतरा पूजा सह मेला को धूमधाम से मनाने को लेकर समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष अनिल कुमार मुर्मू, उपाध्यक्ष शिवनाथ मरांडी, सचिव जय टुडू, उपसचिव गोविंद हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष शंकर मुर्मू व जगेश्वर टुडू के अलावा अशोक बास्के व बाबूराम मुर्मू को संरक्षक बनाया गया।

वहीं फेंकन टुडू, गोविंद टुडू, लालू बास्के, महेश मुर्मू, राजेश मुर्मू, जीतराम टुडू व सोमाय सोरेन को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
मालूम हो कि, यहां इस दिन प्रति वर्ष जतरा पूजा सह मेला का आयोजन काफी धूमधाम से किया जाता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *