Advertisement

पर्यावरण मित्र पुरस्कार वितरण समारोह को लेकर बैठक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। आगामी 31 जनवरी को 15वें पंडित गौरी शंकर ओझा पर्यावरण मित्र पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया जाना है। इसे लेकर स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा बोकारो के पर्यावरण मित्र चौक स्थित पर्यावरण मित्र वाटिका में किए जाने का निर्णय प्रधान कार्यालय में संस्था की आयोजित बैठक में 7 जनवरी को सर्व सम्मति से लिया गया।

ज्ञात हो कि यह झारखंड राज्य स्तरीय पुरस्कार संस्था के संस्थापक ब्रम्हलीन पर्यावरण मित्र पं. गौरी शंकर ओझा की पुण्य स्मृति में हर वर्ष ऐसे व्यक्तियों या संस्थाओं को दिया जाता है जिनका राज्य में पर्यावरण संरक्षण हेतु विशेष योगदान होता है। संस्था द्वारा पुरस्कार पाने के योग्य पर्यावरण संरक्षकों का उनके किए गए कार्यों सहित विवरण इकठ्ठा किया जा रहा है।

इस वर्ष भी इस कार्यक्रम में राज्य भर से कई पर्यावरण विद, राजनेता तथा प्रशासनिक पदाधिकारियों सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहेंगे तथा राज्य की पर्यावरणीय स्थितियों पर अपना विचार रखेंगे। साथ हीं इनके निराकरण का मार्ग भी सुझाएंगे।

उक्त बैठक में पिछले माह आयोजित दो दिवसीय गरगा बचाओ संकल्प यात्रा की भी समीक्षा की गई तथा निर्णय लिया गया कि गरगा नदी को प्रदूषण और अतिक्रमण से मुक्त करने हेतु एक बार पुनः जिले के उपायुक्त, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष, मुख्य सचिव, राज्य के मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन दिया जाएगा।

बैठक में संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष रघुबर प्रसाद, महासचिव शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’, सलाहकार विष्णु शंकर मिश्र, अखिलेश ओझा, गौरी शंकर सिंह, शैलेंद्र तिवारी, लतित प्रसाद, अर्जुन पांडेय, मनीष पांडेय, शिव शंकर चौधरी सहित कई पर्यावरण रक्षक उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *