ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। आगामी 10 जुलाई को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एव बोकारो (Bokaro) प्रधान ज़िला जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव District Judge Pradeep kumar srivastava) के निर्देश पर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जिला जज प्रथम राजीव रंजन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
जिला जज प्रथम रंजन की अध्यक्षता में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम विशाल गौरव, एसडीजेएम संजीत कुमार चंद्र, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दीपक कुमार साहू एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा के साथ एक बैठक हुई। बैठक में विद्वान न्यायाधीश रंजन ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर अधिकारियों संग गहन विचार विमर्श किया। रंजन ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झा से कहा कि अनुमंडल के सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया जाए कि वे न्यायालय से जो भी नोटिस जाए उसे तुरंत नोटिस पाने वाले के घर जा कर उन्हें निर्गत करें।
ताकि वह राष्ट्रीय लोक अदालत में आकर अपने मामलों का निष्पादन करा सके। एसडीपीओ झा ने यह आश्वासन दिया की सभी थाना प्रभारी अपने कार्यों को पूरे सुचारू रूप से करेंगे और नोटिस का तमिल जाकर नोटिस प्राप्तकर्ता को देकर उन्हें न्यायालय में जाकर मामले को निष्पादन कराने के लिए कहेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें न्यायालय लाने की व्यवस्था करनी पड़ी तो वह भी व्यवस्था करेंगे।
एसीजेएम विशाल गौरव ने भी अपने विचार रखे। एसडीजेएम संजीत कुमार चंद्र ने बताया कि जो भी अपने मामलों का निष्पादन करवाना चाहते हैं वह न्यायालय में आकर अपना आवेदन दें, ताकि उनके मामले का निष्पादन कराया जा सके। चंद्र ने बताया कि वे उन लोगों से अपील करते हैं जो भी अपने मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत में करवाना चाहते हैं, वह अपने वकील के माध्यम से या फिर खुद न्यायालय आकर अपने मामले का आवेदन दे सकते हैं। जिससे उनके मामलों का आसानी से निष्पादन हो सके।
आगे चंद्र ने बताया कि जल्द ही अधिवक्ता संघ एवं अन्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के बारे में विचार विमर्श करेंगे। उक्त बातों की जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम संजीत कुमार चंद्र ने देते हुए बताया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत हाइब्रिड मोड में होगी।
![]()












Leave a Reply