Advertisement

बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति की दूसरी स्थापना दिवस पर बैठक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अधिवक्ता संघ भवन में 13 मार्च को बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति की दुसरी स्थापना दिवस का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर तेनुघाट अधिवक्ता संघ भवन में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सह बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदेन अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित किया गया।

बैठक में मिश्रा ने यह बताया कि बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति का गठन 13 मार्च 2022 को किया गया था। आज समिति का दूसरा स्थापना दिवस है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लोकसभा चुनाव के उपरांत अनुमंडल में दीवार लेखन का कार्य करना है। उसके बाद बेरमो जिला बनाने हेतु अनुमंडल अंतर्गत पंचायत स्तरीय जन जागरण अभियान चलाया जायेगा।

जिसमें प्रत्येक पंचायत में प्रवास के साथ जन जागरण किया जाएगा। कहा गया कि उसके बाद 29, 30 और 31 जुलाई को तीन दिनों तक पुरे बेरमो अनुमंडल में आर्थिक नाकाबंदी किया जाएगा। पुनः 1 अगस्त को संपूर्ण अनुमंडल बंद किया जाएगा।

बैठक में अधिवक्ता संघ के महासचिव सह संघर्ष समिति के पदेन सचिव वकील प्रसाद महतो, संयोजक संतोष नायक, सह संयोजक कुलदीप प्रजापति, मिथुन चंद्रवंशी, डीएन तिवारी, मृणाल कांति देव, मुकेश कुमार, मिथिलेश कुमार, शशि भूषण कुमार, विश्वजीत, मो. साबिर, अभिषेक मिश्रा, पंकज कुमार झा, अरूण महतो, प्रह्लाद महतो, हसीना खातून सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *