राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है तो धरातल पर काम करने की जरूरत है-हिना
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। संगठन सृजन अभियान के तहत बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के महिला मंडल करगली में 5 सितंबर को प्रखंड कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक की गयी।
जानकारी के अनुसार बैठक में कांग्रेस के बोकारो जिलाध्यक्ष चयन हेतु एआईसीसी द्वारा नियुक्त जिला पर्यवेक्षक हिना लिखीराम कांवरे (मध्यप्रदेश विधानसभा की भूतपूर्व उपाध्यक्ष), पीसीसी द्वारा नियुक्त जिला पर्यवेक्षक दयामनी बारला, डॉ संजय सुमन का कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष छेदी नोनिया ने किया।
बैठक में जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया एवं संगठन सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गयी। एआईसीसी द्वारा नियुक्त जिला पर्यवेक्षक सह मध्यप्रदेश से पूर्व विधानसभा की उपाध्यक्ष हिना लिखीराम कांवरे ने कहा कि हर प्रखंड में जाकर कार्यकर्ताओं की सोच जानना है। सभी को मिलकर जिलाध्यक्ष का चयन करना है, जो कार्यकर्त्ता जिलाध्यक्ष का निर्णय ले और जिम्मेदारी ले सके। सभी को मिलकर संगठन के प्रति काम करने की जरूरत है, ताकि संगठन मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का कार्य सभी को मिलकर करना है। राहुल गांधी को हम प्रधानमंत्री देखना चाहते हैं, तो धरातल पर हम सभी को मेहनत करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने हमें पहचान दिए, उस पार्टी के लिए हमें मेहनत करने की जरूरत है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने कई लोगों से मिला किस से मिले एवं धरातल के रहिवासियों से मिलकर उनके सुख और दु:ख को जाना। उसी का परिणाम है भारत संगठन सृजन कार्यक्रम। कहा कि राहुल गांधी की सोच है कि यदि इस तरह की कार्यक्रम किया जाए तो समर्थकों की सोच बाहर निकल कर आयेगा और संगठन को मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में राहुल गांधी की यात्रा का बहुत बड़ा असर पड़ेगा और महागठबंधन की सरकार इस बार बिहार में बनने जा रही है। कहा कि भाजपा के पास अब कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा हर मुद्दे पर विफल है, इसलिए बिहारवासियों को बरगालाने का काम कर रही है। बिहार की जनता बहुत ही समझदार है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता, उत्तम सिंह, गणेश निषाद, फुसरो नप के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश सिंह, फुसरो नगर अध्यक्ष सूरज मित्तल, संतोष सिंह, जयराम सिंह, प्रमोद सिंह, हरेंद्र प्रसाद सिंह, श्रीकांत मिश्रा, शिवनंदन चौहान, अंजता सामद, खुशबू सिंह उर्फ पम्मी सिंह, सुषमा कुमारी, सुनीता सिंह, सुबोध सिंह पवार, जयनाथ तांती, उदय सिंह, दिगंबर महतो, ललन रवानी, रोशन कुमार, रफीक अंसारी, प्रिंस कुमार सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply