धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। प्रशासन द्वारा बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त करने के खिलाफ जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा आगामी 07 जनवरी को बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ स्थित करोंज मोड़ निवासी जदयू नेता दशरथ राय के पैतृक आवास में रखी गई है। उक्त जानकारी 5 जनवरी को जदयू नेता राजेंद्र मंडल और दशरथ राय ने दी।
इस अवसर पर जदयू नेताओं ने कहा कि इस बैठक में मुख्य रूप से प्रशासन Administration) द्वारा बालू लदे ट्रैक्टर को जप्त करने के खिलाफ एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ रखी गई है। राजेंद्र मंडल ने कहा कि प्रशासन अगर बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ती है तो सरकार की चल रही विकास योजनाओं पर इससे काफी असर होगा।
जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य सहित पीसीसी पथ निर्माण के कार्य, संबंधित पुल पुलिया निर्माण, सरकारी भवन, स्कूल इत्यादि कार्यो में बाधा उत्पन्न होगी। जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी होगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष में वनभोज कार्यक्रम रखने के निर्णय, पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा को लेकर बैठक में निर्णय लिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इस बैठक में जदयू के तमाम सदस्य, पदाधिकारी गण, स्थानीय नेतागण व् बिष्णुगढ़ प्रखंड के तमाम अमन पसंद रहिवासी उपस्थित रहेंगे।
![]()












Leave a Reply