प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। रुंगटा कंपनी के विरुद्ध चार गांव के रहिवासियों ने मोर्चा खोल दिया है। इसे लेकर बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के तिलैया में 3 जनवरी क्क बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सैकड़ो रहिवासियों ने भाग लिया।
जानकारी के अनुसार 3 जनवरी को तिलैया पंचायत के स्कूल प्रांगण में चार गांव के रहिवासी यथा तिलैया, दनिया, डाका साडम एवं लईयो के रहिवासियों ने रुंगटा कंपनी के विरुद्ध बैठक में भाग लिया। बैठक में चार गांव के रहिवासियों ने बढ़-चढ़कर सैकड़ो की संख्या में भाग लिया, एक स्वर में सभी ने कंपनी को जमीन न देने की बात कही। रहिवासियों ने कंपनी के खुलने से जल, जंगल, जमीन पर दुष्प्रभाव पड़ने की बात कही। साथ ही कहा की झारखंड में देखा गया है कि कंपनी जमीन तो अधिग्रहण कर लेती है लेकिन मुआवजा के नाम पर ग्रामीण अपने आप को ठगा महसूस करते हैं।

मौके पर समाजसेवी पंकज चौधरी, पूर्व मुखिया बालेश्वर महतो, जय लाल महतो, राजेश महतो, अशोक महतो, पुनीत महतो, कुलदीप महतो, अरुण रजवार, राजेंद्र महतो, रामदेव महतो, सुरेंद्र महतो, कैलाश महतो, रतिराम मांझी, महालाल किस्कू, शैलेश कुमार, राजन महतो, अभिषेक रजवार, प्रकाश महतो पांडे रजवार सहित सैकड़ो रहिवासी मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply