प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड अंतर्गत बुंडू पंचायत एवं सदमाकला पंचायत सीमाना में स्थित श्रीराधा-कृष्ण एवं हनुमान प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर भेलवाटांड़ हरिमंदिर प्रांगण में 8 दिसंबर को बैठक की गयी।
जानकारी के अनुसार इसे लेकर पेटरवार के ग्रामीणों एवं गणमान्य जनों की एक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जिप सदस्य प्रह्लाद महतो ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से महायज्ञ को सफल बनाने को लेकर समिति का गठन किया गया। जिसमें पेटरवार रहिवासी भोला प्रसाद को अध्यक्ष, राजेंद्र नायक, दयाल साव उपाध्यक्ष, सचिव बुंडू रहिवासी अजय कुमार सिंह, उपसचिव कृष्णा साव, मनीष साव, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो, उप कोषाध्यक्ष मनोज साव, आदि।
इग्लू नायक, लेखपाल संजय कुमार नायक, कोप्लेश कुमार एवं संयोजक प्रह्लाद महतो, योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, पवन स्वर्णकार एवं महावीर महतो, संरक्षक पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मध्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद,गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी, पूर्व विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो, बबीता देवी, पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी सहित कई गणमान्य को समिति से शामिल किया गया।
समिति ने बताया कि महायज्ञ मार्च होली के त्यौहार के बाद शुरू करने का निर्णय लिया गया। साथ ही साथ सक्रिय सदस्य एवं महिला समिति भी बनाने का निर्णय लिया गया।
इस मौके पर गोपाल जोशी, राजकुमार अग्रवाल, अभय कपूर, सुरेश साव, पंकज कुमार सिन्हा, जुगल किशोर महतो, रितेश कुमार सिन्हा, बलदेव महतो, सत्यम प्रसाद, दीपचंद प्रसाद, सुनील साव, कैलाश महतो, महादेव बनर्जी, वीरेन साव, राजकुमार साव सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply