सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में बिचाईकिरी में 4 जून को सारंडा युवा बेरोजगार संघ द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण हलकों के बेरोजगार युवा शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार सारंडा युवा बेरोजगार संघ के बैनर तले बिचाईकिरी में गुवा के बेरोजगारों एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष उदय सिंह ने सेल गुवा प्रबंधन से विचाईकिरी तक स्कूल बस देने एवं खुला निविदा पर बाहरी ठेकेदार द्वारा बाहर के मजदूर रखने के सम्बंध में चर्चा की गयी।
बैठक में बीएसएल के सेल गुआ महाप्रबन्धक एचआर को पत्र भेजकर गुआ पूर्वी पंचायत के विचाईकिरी के पढ़ने वाले स्कूली बच्चे को सेल मेनेजमेन्ट द्वारा स्कूल बस मुहैया की माँग की गई। कब गया कि यहां के बच्चे गुआ मिडिल स्कूल एवं गुवा साई स्कूल से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। सेल प्रबंधन उनसे सैतेला व्यवहार क्यों कर रही है। जब सेल का बस हिरजी हाटिंग तक जा सकती है तो विचाईकिरी भी जा सकती है। कहा गया कि यहां के बच्चे भी गुआ गाँव के अन्तर्गत ही आते हैं। ग्रामीणों ने सेल प्रबंधन से अविलम्ब स्कूल बस विचाईकिरी तक चलाए जाने की माँग की।
बैठक में कहा गया कि सेल के निविदा जिसमें ज्यादातर बाहर के ठेकेदार होते है ठीक है। नियमित रूप से ठेकेदार बाहर के हो सकते हैं। मगर कुछ ठेकेदार बाहर से मजदूर भी ला रहे है, जिससे यहाँ के बेरोजगार युवा आक्रोशित हैं। बैठक में ठेकेदार द्वारा गुआ गाँव के मजदूरों को रखे जाने की माँग की गई।

पलायन क्षेत्र की समस्या बताते हुए सेल जैसे महारत्न कम्पनी द्वारा स्थानीय रहिवासियों के पलायन को रोकने की मांग की गई। बेरोजगार एवं महिलाऐं सभी एक मत होकर पूरा जोरदार विरोध करने का काम की। साथ हीं उक्त बिन्दूओं को अविलम्ब पूर्ण करने की माँग की गई। अन्यथा पूरे गुआ गाँव के युवाओं और महिलाओं को लेकर सड़क से लेकर कार्य क्षेत्र तक आन्दोलन करने की चेतावनी सेल प्रबंधन को दी गई।
बैठक में कहा गया कि इस क्षेत्र में अशांति की जिम्मेवारी सेल प्रबन्धन की होगी। पत्र की प्रतिलिपि उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा, पुलिस अधिक्षक पश्चिमी सिंहभूम, अनुमण्डल पदाधिकारी जगन्नाथपुर, अंचल अधिकारी, नोवामुण्डी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नोवामुण्डी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरू एवं थाना प्रभारी गुआ को दी गई है।
बैठक में अध्यक्ष उदय सिंह, उपाध्याय कैलाश दास, कोषाध्यक्ष धनंजय पांडेय, सचिव बीरू सोनार सहित चुन्नू सिंह, तपोस दास, सुदीप दास, संजीत टैंटी, बिनय मेहता, रबी मुखी, सागर दास, कानूराम लोहार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply