Advertisement

सीसीएल ढोरी एरिया में त्रिपक्षीय क्षेत्रीय खान सुरक्षा समिति की बैठक

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी ऑफिसर्स क्लब में 31 अक्टूबर को त्रिपक्षीय क्षेत्रीय खान सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी।

अध्यक्षता जीएम रंजय सिन्हा ने की। बैठक में कोडरमा रिजन के डीएमएस एनपी देवरी, डीडीएमएस तेजावत नरेश, सेन्ट्रल जोन डीडीएमएस इलेक्ट्रिकल बिरेन्द्र प्रताप सिंह व डीडीएमएस मेकेनिकल राजेश चौघरी, कोडरमा रीजन डीडीएमएस माइनिंग आर एस राव पाटिल, सीसीएल जीएम पी के भल्ला, आइएसओ माइनिंग सीसीएल आर के चौधरी, बी पी सिंह सहित यूनियन नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।

कोल इंडिया कार्पोरेट गीत के पश्चात क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी आर एन सिंह ने स्वागत भाषण दिया, साथ ही उन्होंने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन और परिपालन की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर डीएमएस देवरी ने कहा कि खदानों में अधिकारी व कामगार टीम वर्क के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाह करें तो सुरक्षित उत्पादन होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में सुरक्षा के प्रति लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। कार्य के दौरान मोबाइल फोन की जगह वाकी टाकी का इस्तेमाल करें।

जीईएम पोर्टल से खरीदारी की जाने वाले सामानों की क्वालिटी में कमी की शिकायत मिली है, इसको लेकर उच्च अधिकारियों से वार्ता की जायेगी। रिपोर्ट में बहुत सारे तथ्यों को अंकित नहीं किया गया। अगर सुरक्षा मापदंडों की अनदेखी की गयी तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी। सुरक्षा को लेकर आवश्यक सामग्री कामगारों को समय पर उपलब्ध नहीं कराये जाने पर संबंधित अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए।

डीडीएमएस इलेक्ट्रिकल ने कहा कि कभी-कभी छोटी-छोटी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बनती है, इसलिए लापरवाही न बरते। डीडीएमएस ने कहा कि खदान में कार्य के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। मजदूरों को सुरक्षा उपकरण जरूर उपलब्ध कराएं। श्रमिक नेताओं ने कहा कि सीसीएल सुरक्षा को लेकर बैठक तो करती है, परंतु चर्चा के बिंदुओं पर पूरी तरह से अमल नहीं करती है।

इसके कारण आये दिन परियोजनाओं में दुर्घटना होती है। सुरक्षा उपकरणों की कमी व नियमों की अनदेखी से भी इंकार नहीं किया जा सकता। लगभग सभी परियोजनाओं में मजदूरों को जूता-टोपी तक मुहैया नहीं कराया गया है। खुली खदानों में हॉल रोड की स्थिति दुरुस्त नहीं है और लाइट की भी कमी है, अस्पताल में चिकित्सक हैं, परंतु संसाधन की कमी है। कहा कि अल्ट्रासाउंड मशीन है, परंतु टेक्नीशियन की कमी है। एरिया मे सर्वेयर, फोरमैन, माइनिंग सरदार और ओवरमैन की कमी को दूर किया जाए।

जीएम ने कहा कि सुरक्षा को लेकर कोई कोताही नहीं हो, इसके लिए यूनियन प्रतिनिधि व प्रबंधन मिल कर कार्य करें। कहा कि थोड़ी सी चूक के कारण दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है। इससे बचने के लिए सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही काम करना चाहिए। अस्पताल में जरूरी संसाधनों को बढ़ाया जायेगा। सड़कों सहित खदान में नियमित रूप से पानी का छिड़काव करवाया जायेगा। कामगारों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिलाया जायेगा। मशीनों की जांच करायी जायेगी। यूनियन नेताओं के सुझावों पर अमल किया जायेगा।

बैठक का संचालन डिप्टी मैनेजर ज्ञानदीप ने किया। मौके पर एसओ माइनिंग एम के पाठक, एसओ ईएंडएम गौतम मोहंती, पीओ राजीव कुमार व पीओ रंजीत कुमार, एसओसी मनोज कुमार, प्रभारी पीओ राजीव कुमार, एसओएक्स यू के पासवान, एरिया सेक्रेटरी आफिसर सुरेश सिंह, सी एस आर अधिकारी शैलेश प्रसाद, सीएमओ डॉ संजय कुमार सिंहा, पीई एस सी सिंहा, पीई रामलखन, अभिषेक कुमार, पीई अभय आदि।

नारायण, पर्यावरण पदाधिकारी गौरव कुमार, सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य राजेश कुमार सिंह सहित इनमोसा के पवन कुमार सिंह, जमसं के धीरज पांडेय, यूकोवयू के जवाहर लाल यादव, सीएमयू के आर उनेश, बीएमएस के हीरालाल रविदास, आरकेएमयू के महारुद्र सिंह, एचएमकेपी के कैलाश ठाकुर, सीटू के बृज बिहारी प्रसाद, झाकोमयू के जयनाथ मेहता, झाकोश्रयू के हरखलाल महतो, झाकोकायू के बैजनाथ महतो, एजेकेएसएस के नरेश महतो, अभिषेक कुमार सिह, रवींद्र कुमार साहनी उपस्थित आदि थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *